नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: नोएडा। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के आनुवांशिक विभाग के प्रमुख डॉ. मयंक निलय को नेशनल सिंपोजियम ऑफ जेनेटिक डिजीज में यूथ आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया। दिल्ली में रविवार को समाप्त हुए कार्यक्रम को रेयर डिजीज इंडिया फाउंडेशन ने आयोजित किया था। डॉ. मयंक निलय को आनुवांशिक बीमारियों के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए यह अवार्ड दिया गया। वह वर्तमान में भी बाल चिकित्सालय में कई दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...