नोएडा, अक्टूबर 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईकोविलेज-1 सोसाइटी के एस-3बी टावर की सातवीं मंजिल पर शनिवार को बालकनी में रखे सोफे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। आग दीये से सोफे में लगी थी। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि बालकनी में बने मंदिर के पास जलता हुआ दीया रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि दीये की लौ के संपर्क में आने से पास में रखा सोफा आग की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। बालकनी से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मेंटेनेंस टीम को दी। सोसाइटी निवासी रंजना सूरी भारद्वाज ने बताया कि बालकनी में दीया जलाने के कारण पहले भी इस तरह की घटनाए...