Noida News: बालकनी की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे लोग
नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-82 स्थित मधुबन अपार्टमेंट की एमआईजी सोसाइटी में रविवार को फ्लैट की बालकनी की छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति नहीं था। प्लास्टर गिरने से लोगों में भय व्याप्त है। सोसाइटी के लोगों के अनुसार करीब 23 साल पुरानी इस सोसाइटी में इमारतों से प्लास्टर गिरने की घटनाएं आए दिन होती हैं। कई जगहों पर बालकनी और छत के प्लास्टर में दरारें भी आ गई हैं। ऐसे में लोगों को आशंका है कि इमारत की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि पुरानी इमारतों की नियमित जांच और मरम्मत की जरूरत है। बालकनी की छत से प्लास्टर गिरने की घटना के बाद लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर सोसाइटी की इमारतों की सुरक्षा जांच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.