नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर पी-3 में सोमवार तड़के बारिश की वजह से मकान की अचानक छत गिर गई। घर में अंदर सो रहे दंपति को हल्की चोट लगी। दोनों को जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर पी-3 में एक कंप्लीशन के मकान में उपेंद्र अपनी पत्नी नीरज के साथ रहते हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। महिला नीरज ने बताया कि सोमवार तड़के तेज बारिश की वजह से उनके कमरे की छत अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई। हादसे में उनके पति उपेंद्र को चोट लगी। महिला को भी हल्की चोट आई। गनीमत रही कि किसी तरह उनकी जान बच सकी। महिला ने अपने पति उपेंद्र को कासना के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...