Noida News: बारिश में पानी भरा तो आवंटी जिम्मेदार होगा
नोएडा, जुलाई 22 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-19 के ए, बी और सी ब्लॉक में लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है। एसीईओ के निर्देश के बाद कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया। उन जगह प्राधिकरण ने सफाई का काम शुरू करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर बारिश में जलभराव या कोई हादसा होता है तो संबंधित भवन मालिक जिम्मेदार होगा। प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने 18 जुलाई को सेक्टर का दौरा किया था। निरीक्षण में सामने आया कि अधिकांश घरों के सामने नालियों पर अतिक्रमण हो रखा है। ऐसे में भवन मालिकों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। अब कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया है। ऐसे में अब इन जगह प्राधिकरण ने सफाई करानी शुरू कर दी है। इस बारे में एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि अगर अब जलभराव हुआ और कोई हादस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.