Noida News: बारिश में उखड़कर गिरी सेंट्रल वर्ज की रेलिंग
नोएडा, अगस्त 14 -- Noida News: ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-8 में बारिश के दौरान सेंट्रल वर्ज की रेलिंग उखड़कर गिर गई। लोगों का कहना है कि बारिश के कारण जमीन में नमी होने से रेलिंग की पकड़ कमजोर हो गई। आशंका है कि रेलिंग का अन्य हिस्सा भी गिर सकता है। अमित किशोर ने बताया कि नगर निगम से क्षतिग्रस्त रेलिंग का निरीक्षण कराने और उसे जल्द ठीक कराने की मांग की है। वहीं जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही रेलिंग की मरम्मत कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.