नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: नोएडा। शहर के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार शाम को हुई बारिश ने उमस से थोड़ी राहत दी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। शहर में दोपहर से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आई। इसके बावजूद उमस ने परेशान किया। शाम को हुई बारिश के बाद उमस से थोड़ी राहत मिली। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री या इसके आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Delhi News: मौसम:राजधानी में उमस ने किया बेहाल, शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश शनिवार से आसमान पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। नोएडा और ग्रेटर न...