Noida News: बारिश के बाद जाम-जलभराव से जूझे लोग
नोएडा, सितम्बर 4 -- Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा, हिटी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, सड़कों पर लोगों को जाम और जलभराव से जूझना पड़ा। इस दौरान कुछ जगह पेड़ भी गिर गए। दोपहर दो बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। सबसे ज्यादा जाम की समस्या सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर के आसपास वाले रास्तों पर हुई। मंदिर के करीब एक से दो किलोमीटर दायरे में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। इससे वाहन चालकों को घूमकर आना-जाना पड़ा। सेक्टर-31-25 चौराहे, सेक्टर-25ए एडोब व मोदी मॉल चौराहा, सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहा के अलावा सेक्टर-24 ईएसआई अस्पताल के सामने वाली सड़क पर भी जाम की समस्या हुई। सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज और सेक्टर-27 डीएम आवास चौराहे के आसपास वाली सड़कों पर भी वाहनों का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.