Noida News: बारिश के बाद जलभराव और जाम ने मुसीबत बढ़ाई
नोएडा, अगस्त 25 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बारिश के बाद हुए जलभराव से मंगलवार शाम वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे लोगों को एक घंटे से अधिक समय तक जाम से जूझना पड़ा। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन घंटों रेंगते रहे। रात नौ बजे के बाद स्थिति सुधारी। शहर में दोपहर से शाम तक करीब तीन घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर बारिश हुई। लिहाजा शाम छह बजे के बाद से शहर की सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। नोएडा से दिल्ली जाने वाले डीएनडी मार्ग पर शाम सात बजे जाम के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। नोएडा गेट से महामाया फ्लाइओवर तक दोनों तरफ जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सेक्टर-62, सेक्टर-12-22 समेत कई अन्य प्रमुख मार्गों पर भी जाम लगा। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: स्मार्ट सिटी में आधे घंटे की बारिश से सड़क पर जलभराव और जाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.