Noida News: बारिश के दौरान सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइड पर लगी लोहे की रेलिंग धंसने से एक घायल
नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे मंगलवार को बारिश के दौरान डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग धंसने से एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद डिवाइडर को ठीक कराने का काम शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो स्टेशन का पानी पाइप के जरिए डिवाइडर में आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। ब्लू लाइन मेट्रो रूट पर सेक्टर-3 रजनीगंधा अंडरपास के पास सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन बना हुआ है। यह दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का स्टेशन है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मेट्रो स्टेशन के नीचे बना डिवाइडर धंस गया। इसी दौरान यहां से गुजर रहे एक युवक का पैर डिवाइडर पर लगी रेलिंग के नीचे दब गया, जिससे वह घायल हो गया। कुछ ही समय में डिवाइडर काफी नीचे हिस्से में नीचे धंस गया। जिस जगह यह हादसा हुआ, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.