नोएडा, अगस्त 8 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की सड़कों पर लोगों को लगातार तीसरे दिन जाम से जूझना पड़ा। शनिवार शाम को करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश और कांवड़ियों के लिए वाहनों को रोकने से महामाया फ्लाईओवर से लेकर चिल्ला बॉर्डर तक दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इसके अलावा शहर के कुछ और हिस्सों में भी जाम की समस्या हुई। शहर में सुबह से लेकर दोपहर तक रिमझिम बारिश हुई। नोएडा होकर अलग-अलग स्थानों को जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने के कारण चिल्ला बॉर्डर पर बार-बार वाहनों को रोका जा रहा था। इससे नोएडा के महामाया फ्लाईओवर की ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कालिंदी कुंज पर दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाली एक सड़क को कांवड़ियां के लिए आरक्षित किया जा चुका है। ऐसे में बाकी एक सड़क पर भी वाहनों का अधिक दबाव रहा। शाम करीब सवा चार बजे...