नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: नोएडा। जिले में बादलों की आवाजाही के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान रविवार को तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। 17 अगस्त को भी बादलों की आवाजाही रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री या इससे कम रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बावजूद उमस बनी रहेगी। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 126 दर्ज किया। नोएडा का 97 रहा। यह भी पढ़ें- Noida News: बादलों की आवाजाही के बीच उमस से लोग बेहाल इस हफ्ते दोनों शहरों का एक्यूआई 150 से कम रहने का अनुमान है। बारिश होने की स्थिति यह और कम हो सकता है...