Noida News: बात न बनी तो किसान छह अक्तूबर से फिर धरना देंगे
नोएडा, सितम्बर 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर एक सप्ताह से चल रहा किसान संघर्ष मोर्चा का धरना गुरुवार को इस आश्वासन पर समाप्त किया गया कि पांच अक्तूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव स्तर की वार्ता होगी। किसान 10 फीसदी आबादी भूखंड की मांग पर अड़े हैं। मांग पूरी न होने पर छह अक्तूबर से किसान फिर डेरा डालेंगे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सीईओ, जिलाधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त के साथ बुधवार को किसान संघर्ष मोर्चा की करीब तीन घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर किसानों के बीच बैठक कर आगे की रणनीति तय की। किसान नेताओं की गुरुवार दोपहर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से भी बात हुई। पुलिस आयुक्त ने 5 अक्तूबर तक मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी से वार्ता कराने का आश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.