नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बिना दूध और मिठाइयों के त्योहार फीका है। बात करें दीवाली की तो इस त्योहार पर मिठाइयां विशेष आकर्षण होता है। त्योहार नजदीक आते ही अलग अलग तरह की मिठाई के लिए मावा की मांग बढ़ गई है। बाजार में मांग पूरी करने के लिए सिंथेटिक मावा खपाकर मिलावटखोर मुनाफा कमा रहे हैं। जगह-जगह भट्टी लगाकर सूखा दूध पाउडर और रिफाइंड से मिलावटी मावा तैयार कर सस्ते दाम पर बेचा जा रहा है, जबकि शुद्ध मावा की कीमत बाजार में 420 रुपए प्रति किलोग्राम है। दीवाली पर एक-दूसरे को उपहार स्वरूप साज सज्जा के सामान के साथ ही मिठाइयां भेंट करने का पुराना चलन है। इसी के चलते बड़े पैमाने पर दूग्ध उत्पाद तैयार किए जाते हैं। त्योहार नजदीक आते ही अलग अलग तरह की मिठाइयां बननी शुरू हो गई हैं, लेकिन त्योहार की आढ़ में मुनाफ...