नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा। सदरपुर गांव में दीपावली की खरीदारी करने निकली महिला चोरों का शिकार हो गई। भीड़ के बीच किसी ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। घर पहुंचने पर आभूषण गायब होने का पता चला तो महिला वापस बाजार पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सदरपुर निवासी पूनम देवी के मुताबिक वह बाजार में खरीदारी कर रही थीं। इस दौरान काफी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर किसी ने उनके गले से मंगलसूत्र निकाल लिया। मंगलसूत्र में सोने के साथ मोती भी लगे थे और उसका वजन करीब एक तोला था। पीड़िता ने सोमवार को थाना सेक्टर-39 पहुंचकर शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...