Noida News: बाइक हटाने के विवाद में जानलेवा हमला
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के रसूलपुर सिकरोड़ा में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने युवक और उसके रिश्तेदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। खुशीराम शर्मा ने बताया कि प्रमोद के घर के सामने खड़ी बाइक हटाने को लेकर गौरव की लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रमोद, राजन, अन्नू और रघुवीर ने गौरव के साथ मारपीट की। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.