नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के समीप दो बहनों से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। एक युवती के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा की रहने वाली एक युवती और उसकी ममेरी बहन नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। परिजनों के मुताबिक दोनों बहनें 25 अगस्त को कॉलेज से नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने दोनों बहनों को रोक लिया। दोनों बहनों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अभद्रता की। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी विकास और दीपांशु के खिलाफ मुकदम...