Noida News: बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए
नोएडा, जुलाई 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में गौर चौक के समीप पैदल जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर ले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में मोनामी दास परिवार के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 02 जुलाई को अपनी सोसाइटी से नोएडा सेक्टर 59 जा रही थी। महिला गौर चौक पर उतरी और पैदल सड़क पार करने लगी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और एक बदमाश ने महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश मोबाइल लेकर आसानी से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों की बाइक पर नंबर नहीं था। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.