नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में बाइक सवार बदमाश बाजार खरीदारी करने जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपट कर ले गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-1 में रश्मि चौधरी परिवार के साथ रहती हैं। वह गुरुवार को बाजार में खरीदारी करने जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और गले से मंगलसूत्र झपटकर ले गए। पीड़िता ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। बदमाशों का पता लगाकर मंगलसूत्र बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...