नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर बीटा वन में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक इंजीनियर से सोने की अंगूठी लूट ली। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस की, लेकिन घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सेक्टर बीटा वन में इंजीनियर आरिफ परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया की दो अक्तूबर को वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उनके हाथ से सोने की अंगूठी लूट ली। विरोध किया तो गोली मारने की धमकी दी। पूरी घटना एक घर के बाहर लगी सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत संबंधित पुलिस चौकी में जाकर की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि घटना के 13 दिन बाद उनका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।...