Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटा
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी के समीप बाइक सवार दो बदमाश एक युवक से मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में नितीश गौतम परिवार के साथ रहते हैं। वह 30 जुलाई को चेरी काउंटी सोसाइटी के समीप खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उनका मोबाइल झपटकर ले गए। पीड़ित ने इस मामले में दो बार ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाई, लेकिन एफआईआर नहीं हुई। अब पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की पहचान कर घटना का खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.