Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से आइफोन लूटा
नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर पाई-2 स्थित एक सोसाइटी के बाहर बाइक सवार बदमाश एक युवक से उनका आईफोन और ईयरफोन लूट कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित अथर्व पवार ने बताया कि 16 सितंबर को वह सोसाइटी के पास स्थित एक दुकान से पानी की बोतल, ब्रेड और चॉकलेट खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान टी प्वाइंट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका आईफोन 15 और ईयरफोन लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों के पास स्पोर्ट्स बाइक थी। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं दिखाई नहीं दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.