Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला समेत दो के मोबाइल झपटे
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बाइक सवार बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। सेक्टर-39 और सेक्टर-49 क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में बदमाश महिला समेत दो लोगों के हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। दोनों वारदातों में आरोपी बाइक पर सवार थे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-45 स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी भानू प्रताप सिंह मूलरूप से अलीगढ़ के इगलास के रहने वाले हैं। वह घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर परिचित का फोन आया। वह सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक पास पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सड़क पार कर रहे युवक से मोबाइल छीना अचानक हुई वारदात से वह संभल नहीं पाए। उन्होंने शोर मचाकर बदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.