Noida News: बाइक सवार ने युवक से मोबाइल छीना
नोएडा, अगस्त 11 -- Noida News: गाजियाबाद। चिपियाना बुजुर्ग में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने कविनगर थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित ग्रीन विला-दो निवासी विशाल पांडेय ने बताया कि बीती 15 जुलाई की रात ग्रीन विला-दो के सामने पुलिया के पास तीन बाइक सवारों में से एक बदमाश ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.