Noida News: बाइक सवार तीन बदमाश अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान सेक्टर ओमिक्रोन की सर्विस रोड से बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास एक अवैध पिस्तौल, दो चाकू और एक बाइक बरामद हुई। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी वारदात की फिराक में घूम रहे थे। उनकी पहचान मुजैद उर्फ मुजैफ निवासी कस्बा बिलासपुर दनकौर, गौरव निवासी ग्राम पीपलका दनकौर और ललित निवासी ग्राम भटौना बुलंदशहर के रूप में हुई। ललित पर वर्ष 2024 में बिसरख में हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज है, जबकि गौरव पर वर्ष 2020 में लॉकडाउन के उल्लंघन में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। ब्रिजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.