Noida News: बाइक सवारों ने युवक से मोबाइल छीना
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-67 में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। घटना 15 अक्टूबर की सुबह करीब सवा सात बजे की है। पीड़ित ऋषभ सिंह ने फेज-3 थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई। वह सेक्टर-67 में एक कंपनी के पास मौजूद थे। इसी दौरान टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। घटना अचानक होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख सके और बदमाशों की पहचान भी नहीं कर पाए। पीड़ित के मोबाइल में दो आईएमईआई नंबर हैं। उसने पुलिस से आईएमईआई नंबरों की मदद से मोबाइल बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.