Noida News: बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी
नोएडा, अगस्त 18 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-122 में मंगलवार तड़के पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद बाइक सवार आरोपियों ने एक युवक पर तमंचे से गोली चला दी। सिर के पिछले हिस्से में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-122 निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने दोस्त राहुल के साथ सिगरेट और कुछ अन्य सामान लेने निकला था। दोनों सेक्टर-122 के गेट नंबर दो के पास पहुंचे तो बाइक सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों से अभद्रता शुरू कर दी। पुरानी रंजिश को लेकर पप्पू और उसके साथी सत्यम ने तमंचा निकाल लिया। पप्पू ने राहुल को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली राहुल के सिर के पीछे जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने दोबारा गोली चलाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.