नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चार मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए। पुलिस आरोपियों के साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-123 में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में मिले अभिषेक पाल और प्रदीप पाल को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में दोनों के पास से दो अवैध चाकू मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। यह भी पढ़ें- रेकी 80 से अधिक बाइक चुराने वाले दबोचे गिरफ्तार आरोपी 22 वर्षीय अभिषेक पाल और 29 वर्षीय प्रदीप पाल मूल रूप से हरदोई जिले के रहने वाले हैं। फि...