नोएडा, जुलाई 21 -- Noida News: या बहन की शादी के लिए जेवर देने का झांसा देकर 3.50 लाख ठगे नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बहन की शादी के लिए जेवर उपलब्ध कराने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने ज्वेलर्स समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जेवर देने का झांसा सेक्टर-44 निवासी शिवम पाल ने शिकायत में बताया कि तीन फरवरी 2026 को सदरपुर स्थित मोती ज्वेलर्स के संचालक लक्की वर्मा ने उनकी बहन की शादी के लिए जेवर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस पर उन्होंने 2.90 लाख रुपये ऑनलाइन और 60 हजार रुपये नगद दे दिए। कुल 3.50 लाख रुपये आरोपी दिए। उस समय दुकान पर आरोपी के पिता मोतीलाल वर्मा भी मौजूद थे।

धोखाधड़ी का खुलासा पीड़ित का आरोप है कि 11 मार्च को शादी से पहले पूरे जेवर देने के बजाय ...