Noida News: बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
नोएडा, अगस्त 14 -- Noida News: ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ रोड पर बेकाबू बस के ढाबे में घुसने के मामले में ढाबा संचालक ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। गुरुवार सुबह महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस बेकाबू होकर वाहनों को टक्कर मारती हुई ढाबे में घुस गई। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ढाबा संचालक सोनू कुमार और भोजवीर सिंह ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बस मालिक को नोटिस भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.