नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र के बरौला गांव के पास रविवार को नाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस के अनुसार रविवार को पीआरवी के माध्यम से नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस दौरान परिजनों और आसपास के लोगों ने युवक की पहचान 23 वर्षीय साहिल के रूप में की। वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला था। अभी बरौला में रह रहा था।परिजनों ने पुलिस को बताया कि साहिल नशे का आदी था। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में नाले में गिरने से युवक की डूबकर मौत हुई है। हालांकि, मौत की ...