Noida News: बदसलूकी का विरोध करने पर पीटा
नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में गाली देने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में दी शिकायत में सोरखा गांव निवासी विशाल ने बताया कि वह रविवार को शाम करीब सात बजे बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पेले, गौरव और मांगे ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने विशाल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान शिकायतकर्ता का सिर भी फट गया। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोचने का दावा कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.