Noida News: बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगी
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच गुरुवार की रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके साथी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश बंद घरों में चोरी करते थे। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान और एक बाइक बरामद की। डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस गुरुवार की रात रोजा गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छपरौला रेलवे पुल की तरफ से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.