Noida News: बदमाशों ने युवक की चेन झपटी
नोएडा, अक्टूबर 14 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी वरुण मंगलवार सुबह करीब आठ बजे प्रतीक विस्टेरिया सोसायटी के गेट नंबर तीन के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली। अचानक हुई घटना के बाद वरुण ने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों मेट्रो स्टेशन की तरफ भाग निकले। पीड़ित के अनुसार चेन का वजन करीब 15 ग्राम है और कीमत लगभग सवा दो लाख रुपये है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Meerut News: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की 10 तोले की चेन झपटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.