Noida News: बदमाशों ने महिला की सोने की चेन झपटी
नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-20 में सड़क किनारे खड़ी महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-20 के ई ब्लॉक में रहने वाली पूजा कुमारी ने बताया कि चार अक्तूबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह सेक्टर-20 के ई-151 के पास सड़क पर खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। महिला ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन दोनों तेजी से भाग निकले। वारदात के दौरान बदमाशों ने महिला को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार दोनों बदमाशों ने जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया। उन्होंने पुलिस से च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.