नोएडा, अक्टूबर 29 -- Noida News: बच्चों ने मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में गुरुवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए हैलोवीन उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक हैलोवीन थीम से जीवंत हो उठा। विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों ने मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिला। इस उत्सव ने बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंद लेने का अवसर प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रेणु सहगल के मार्गदर्शन में आयोजित यह उत्सव बच्चों के लिए खुशी...