नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-122 की ग्रीन बेल्ट स्थित प्राधिकरण के ट्यूबवेल की हौदी में डूबेबच्चे के शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। पुलिस कार्रवाई के बाद परिजन शव को अपने पैतृक गांव सीतापुर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Noida News: हौदी में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौतपुलिस की कार्रवाई उधर, बच्चे के पिता की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने प्राधिकरण के संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीतापुर जिले के खरतौना गांव निवासी शिराजुद्दीन आलम अपने परिवार के साथ सेक्टर-122 की झुग्गियों में रहते हैं। वह नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग में दैनिक मजदूरी पर काम करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका चार...