Noida News: बकाया मांगने पर ढाबा संचालक दंपति से की मारपीट
नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: भोजन के बकाया रुपये मांगने पर ढाबा संचालक दंपत्ति को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चारों के खिलाफ फेज दो थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।पीड़िता रंजीता ने पुलिस को बताया कि फेज-दो थाना क्षेत्र के शिव शक्ति कॉलोनी में उनका ढाबा है। वह पति प्रदीप के साथ मिलकर ढाबे का संचालन करती हैं। ढाबा पर फैक्टरी कर्मी कुलदीप, शिवम खाना खाते हैं। वह अधिकांश बार उधार भी खाना खाते हैं। दोनों ने गुरुवार को ढाबे पर खाना खाया। प्रदीप ने दोनों से खाने के बकाया पैसे मांगे तो दोनों नाराज हो गए। दोनों ने अपने दो साथियों को बुलाया और अभद्रता करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने प्रदीप से मारपीट करनी शुरू कर दी। बचाने आने पर आरोपियों ने रंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.