Noida News: बंद मकान से नगदी और गहने चोरी
नोएडा, सितम्बर 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा गांव स्थित मकान से बदमाश नगदी और गहने चोरी कर ले गए। घर की खिड़की के रास्ते चोर अंदर घुसे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डॉ. जमशेद अली का बेटा फिरोज जलपुरा गांव में अलग मकान बनाकर रहता है। फिरोज का कुछ दिनों पहले ऑपरेशन हुआ। इसके चलते वह अपना मकान बंद कर पिता के पास रह रहा है। आरोप है कि 23 अगस्त को फिरोज के घर में चोरी हो गई। बदमाश खिड़की के रास्ते अंदर घुसे और करीब 48 हजार रुपये और सोने-चांदी गहने चोरी कर ले गए। सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.