Noida News: बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हापुड़ के गड़मुक्तेश्वर निवासी टेकराम, दनकौर निवासी पवन कुमार और सिकंदराबाद के मसौता निवासी अनिल भाटी के रूप में हुई है। इनके साथ दो नाबालिगों को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। सभी को एनएसजी गोलचक्कर स्थित एटीएस सोसाइटी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े जाने के डर से वे अवैध हथियार भी साथ रखते थे। आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.