Noida News: बंदरों के हमले में छत से गिरे बुजुर्ग की मौत
नोएडा, जुलाई 17 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। कस्बे में बंदरों के हमले में छत से गिरकर घायल बुजुर्ग की शुक्रवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद वार्ड-7 के सभासद ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। सभासद मोहित ने अधिशासी अधिकारी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि तीन जुलाई को प्रेमनगर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय कलुआ अपने घर की छत पर बैठे थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.