नोएडा, सितम्बर 22 -- Noida News: नोएडा। आगरा से नौकरी की तलाश में नोएडा आए युवक की सेक्टर-76 स्थित स्काईटेक मेक्ट्रोट सोसाइटी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फ्लैट में पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि आगरा निवासी शोभित सिंह नौकरी की तलाश में नोएडा आया था। उसकी बहन भी उसी सोसाइटी में पास के फ्लैट में रहती है। सोमवार को वह बहन के घर भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चिंता होने पर बहन उसके फ्लैट पर पहुंची, जहां शोभित मृत मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कमरे में फंदे पर लटका मिला टाइल्स कारीगर का शव अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने अ...