Noida News: फ्लैट दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 30 लाख ऐंठे
नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर ठगों ने बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर के प्रतिनिधि बनकर एक बुजुर्ग को सस्ते में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 30 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी बुकिंग दस्तावेज, भुगतान की रसीदें और संपत्ति से जुड़े अन्य कागजात दिखाए। पुलिस को दी शिकायत में 63 वर्षीय राजेश कुमार सुमन ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी हुई। आरोपियों ने खुद को प्रतिष्ठित बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर का प्रतिनिधि बताया और आकर्षक कीमत पर फ्लैट उपलब्ध कराने का वादा किया। पीड़ित को भरोसे में लेने के लिए आरोपियों ने फ्लैट की बुकिंग से संबंधित दस्तावेज, भुगतान की रसीदें और संपत्ति से जुड़े अन्य कागजात साझा किए। दस्तावेज असली मानकर पीड़ित ने आरोपियों की बातों पर विश्वास कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.