Noida News: फ्लैट के बाहर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़
नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट निवासी पप्पू ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 14 अगस्त की शाम अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान सुमित, सोनू, आवेश और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। उसे बचाने के लिए अब्दुल गफ्फार और राजकुमार आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में उसको गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने पीड़ित की कार को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.