Noida News: फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों के जेवर चुरा ले गए
नोएडा, सितम्बर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। शहर की सीनियर सिटिजन सोसाइटी में एक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर चोर सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार के लोग घर का ताला बंद कर मनाली घूमने गए थे। इसी बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी में विकास कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 30 अगस्त को अपने परिवार के साथ मनाली घूमने के लिए गए थे। इसके बाद एक सितंबर को उनके भाई अमित का फोन आया कि उनके फ्लैट का दरवाजा टूटा पड़ा है। घर में सामान बिखरा हुआ है। इसके बाद दो सितंबर को पीड़ित परिवार के साथ घर वापस लौटे और अंदर जाकर देखा तो पता चला की अलमारी में रखे सोने के लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.