Noida News: फ्लैट का ताला तोड़कर नगदी-जेवर चोरी
नोएडा, जुलाई 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र की सिल्वर ओक सोसाइटी में दिनदहाड़े चोर एक फ्लैट का ताला तोड़कर नगदी-जेवर चोरी कर ले गए। हरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 11 जुलाई को फ्लैट का ताला लगाकर घर का सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। करीब चार घंटे बाद वापस लौटे तो घर में चोरी की घटना के बारे में पता चला। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोर घर से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.