Noida News: फ्रीज की सफाई करते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत
नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 में रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को घर में फ्रिज की सफाई के दौरान करंट लग गया। घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-12 के जेड ब्लॉक में राजेश सैनी परिवार के साथ रहते थे। रविवार दोपहर वह अपने घर पर फ्रिज की सफाई कर रहे थे। इसी बीच असंतुलित होकर फ्रिज उनके ऊपर गिर गया तथा उन्हें बिजली का करंट लग गया। फ्रीज गिरने के बाद कुछ देर तक वह उसके नीचे दबे रहे। शोर-शराब होने पर मदद के लिए पहुंचे परिजन ने देखा कि फ्रीज में करंट आ रहा था। उन्होंने किसी तरह राजेश सैनी के ऊपर से फ्रीज को हटाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.