नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ( फोनरवा) ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर के त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है। ताकि बाजार में इस तरह के खाद्य पदार्थों आने से पहले ही पकड़े जा सके। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व महासचिव के के जैन ने बताया कि नोएडा में खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित जानकारी लगातार आ रही है, जो कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद चिंताजनक विषय है। डीएम से मिलावटखोरों के खिलाफ और अधिक प्रभावी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, जो सराहनीय है। लेकिन आगामी त्योहारों के मौसम को दे...