Noida News: फैक्टरी से कीमती सामान चोरी
नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र में ईकोटेक एक्सटेंशन वन स्थित एक फैक्टरी में चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर फैक्टरी से कीमती सामान चोरी कर ले गए। मैनेजर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फैक्टरी के मैनेजर कपिल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कपिल ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी में आठ अक्तूबर को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर इंजेक्शन मोल्डिंग समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए। सीसीटीवी से चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.