नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-83 स्थित बी ब्लॉक में गुरुवार शाम फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी के दूसरे तल पर मशीनों और कच्चे माल में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फायर सर्विस की गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग दूसरे तल पर मशीनों और वहां रखे कच्चे माल तक सीमित थी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग बुझाने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर यह भी सुनिश्चित किया कि कहीं दोबारा आग न भड़क सके। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के क...